jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

Harda news : कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी, कांग्रेसियों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की

मकड़ाई समाचार हरदा। नगरीय निकाय के चुनाव के दिन जहा भाजपा नेताओं ने वोट डालने की बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी। कॉग्रेस नेताओ का कहना है कि इस चुनाव में जहां भाजपा को हार का डर लग रहा है। वही भाजपा के नेता बोखलाए हुए है। अब खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे है। वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं को फोन पर धमकाया जा रहा है।

- Install Android App -

हरदा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भागीरथ पटेल को भाजपा नेता प्रेमनारायण जेवल्या द्वारा करीब 12 बजे फोन करके गन्दी-गन्दी गाली दी एवं जान से मारने की धमकी दी गयी। वह हृदय रोग से ग्रस्त है ऐसे व्यक्ति को 12 बजे धमकाया जा रहा है। जो की गलत है। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भागीरथ पटेल, हंडिया ब्लाक अध्यक्ष महेश पटेल, हरिमोहन शर्मा, कैलाश पटेल, रुपेश पटेल एवं अन्य नेताओं ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की। एवं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल को अवगत कराया और कहा की बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता को दुकान में से निकल कर मारपीट की वे सब आरोपी खुलेआम सड़कों पर घूम रहे है। इस संबंध में राठौर समाज द्वारा भी ज्ञापन दिया गया है। एवं जयस द्वारा भी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगो में भय का वातावरण है कुछ भी बड़ी घटना होने की आशंका है। इसलिए प्रशासन तुरंत गिरफ्तारी करे।