jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की... गुना की राम टेकरी पर बन रही एमपी की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा, 111 फीट की मूर्ति के जल्द होंगे दर्शन एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत

Harda News : कांग्रेस प्रत्याशी आर के दोगने को मिल रहा ग्रामीण क्षेत्र में भारी जनसमर्थन, लोग कर रहे जगह जगह स्वागत

हरदा : हरदा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आर.के. दोगने के द्वारा आज अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत हँडिया ब्लॉक के ग्राम कोलवा से की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव एवं गगन अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा आज ग्राम कोलवाँ, पिडगांव मे ग्रामीणों को कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने के लिए निवेदन किया साथ ही उन्होंने 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों के बारे मे बताया ।

जनसम्पर्क के दौरान हरदा खुर्द, मँझली, अबगाँवखुर्द, डगावानीमा, जिजगांव, सोनखेड़ी, भोनखेड़ी, इकडालिया, गांगियाखेड़ी, गोगिया, आलनपुर, भुन्नास मे मतदाताओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलने वाले लाभों के बारे मे बताया और कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने की अपील की ।

- Install Android App -

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों को कहा कांग्रेस प्रदेश के किसानों के 5 हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंप के लिये मुफ्त बिजली देगी. शिवराज सरकार द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमें भी वापस किये जाएंगे. किसानों को 12 घंटे सतत् बिजली दी जाएगी । कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आर के दोगने ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर आंदोलनों के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों से गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जावेगा ।

उक्त समस्त ग्रामों मे जनसम्पर्क के दौरान रामदीन पटेल, महेश पटेल, राधेश्याम सिरोही, भागीरथ पटेल, राजेश पटेल, रमेश पटेल, दीपक सारण, जितेंद्र सारण, पप्पू फड़ाक, शिव कापड़िया, मुकेश कलवानिया, नितिन पटेल, कृष्णा विश्नोई सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें ।