मकड़ाई समाचार खिरकिया। पुलिस अधीक्षक हरदा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों शराब , सट्टा व जुआ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसडीओपी खिरकिया एवं थाना प्रभारी छीपाबड सुनील यादव के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम काल्याखेडी तहसील खिरकिया स्थित राजू विश्नोई के खेत में बने टप्पर के पीछे जुआ फड पर कार्यवाही की गयी ।पुलिस कार्यवाही के बाद हड़कंप मच गया।
उक्त कार्यवाही में आरोपीगण परमांनद पिता हुकुमचंद विश्नोई उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 खिरकिया , आरोपी दीपक पिता हीरालाल नागराज जाति कतिया उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मांदला , आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू पिता बनवारी विश्नोई निवासी ग्राम काल्याखेडी को मौके पर गिरफ्तार किया गया ।
एवं चार अन्य आरोपी दिलीप पिता भागीरथ प्रजापति निवासी खिरकिया , मुकेश मराठा निवासी छीपाबड , पूनम पिता भगवान ठाकुर निवासी सारगंपुर एवं कपिल पिता बनवारी विश्नोई निवासी ग्राम काल्याखेडी मौके से फरार हो गये । आरोपीगणो से कुल नगदी 91,500 रुपये 52 ताश के पत्ते एवं तीन मोबाईल फोन कीमती करीबन 45000 रुपये कुल मशरुका 1,36,500 रुपये का विधिवत जप्त कर उक्त सातों आरोपीगणों के विरुद्ध थाना छीपाबड़ में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त कार्यवाही में थाना छीपाबड से पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष श्रीवास्तव , उपनिरीक्षक संदीप जाट , सउनि महेश टेकाम , प्र . आर . हर्ष वर्धन चौरे , आऱ . यशवंत जोठे , आर . त्रिवेन्द्र तोमर की मुख्य भूमिका रही ।

