jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Harda news: गौशालाओं में चारा-भूसा की व्यवस्था के लिये राशि आवंटित

हरदा / म.प्र. गौपालन एवं गौसंवर्धन बोर्ड भोपाल द्वारा हरदा जिले की शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं में चारा भूसा खरीदने करने हेतु मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अंतर्गत संचालित 6 गौशालाओं में 3 माह के लिये माह अक्टूबर 2023 में राशि 10.42 लाख जारी की जा चुकी है। इसी प्रकार जिले में संचालित पंजीकृत अशासकीय 9 गौशालाओं हेतु 3 माह के लिये राशि 49.20 लाख, जिसमें पशु आहार हेतु राशि 12.30 लाख तथा भूसे हेतु राशि 12.30 लाख जारी की जा चुकी है। इस प्रकार मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अंतर्गत संचालित 6 गौशालाओं हेतु 3 माह के लिये कुल अनुदान राशि 10.42 लाख तथा संचालित पंजीकृत अशासकीय 9 गौशालाओं हेतु 3 माह के लिये कुल अनुदान राशि 49.20 लाख जारी की जा चुकी है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति हरदा श्री ऋषि गर्ग ने गौशाला संचालकों को राशि जारी करते हुए गौशालाओं में आवश्यक व्यवस्था सुदृढ करने के लिये कहा है।