jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

Harda News: ग्राम बड़वानी में जल स्रोतों से लिये गये पानी के सैम्पल, सभी का पानी पीने योग्य पाया गया

हरदा : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दल ने बुधवार को ग्राम बड़वानी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पेयजल स्रोतों के सैंपल एकत्रित कर जिला परीक्षण प्रयोगशाला हरदा में पानी के सैंपलों की जांच की गई। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पवनसुत गुप्ता ने बताया कि गांव में पेयजल व्यवस्था के लिये नल जल योजना चालू है। ग्रामीण नल कनेक्शन के द्वारा पेयजल प्राप्त करते हैं। उन्होने बताया कि इसके अलावा गांव में एक हैंडपंप भी चालू है। गांव में दो कुएं भी है, उससे भी कुछ ग्रामीण पानी लेते हैं। उन्होने बताया कि सभी पेयजल स्रोतों के सैंपल एकत्र किए गए एवं जांच उपरांत पानी के सैंपल पीने योग्य पाए गए। सभी ग्रामीणों को समझाईश दी गई कि पानी को साफ बर्तन में रखें, रसोई में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन की टैबलेट्स एवं अन्य दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के तीनों विकासखंड में सतत क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतो में एफटीके किट भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रारंभिक रूप से पानी की सैंपलों की जांच की जा सकती है।