jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

Harda  News: ‘‘चलोे अपने बूथ को जाने, अपने मत की ताकत पहचाने’ थीम पर मतदान केन्द्रों पर आयोजित होंगे विशेष कैम्प

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार ‘‘चलो अपने बूथ को जाने, अपने मत की ताकत पहचाने’’ थीम पर 30 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्र स्तर पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने विशेष कैम्प के लिये सहायक रिटर्निग आफिसर विधानसभा हरदा एवं टिमरनी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया को नोडल अधिकारी तथा सभी तहसीलदारों को संबंधित क्षेेत्र का सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सीईओ श्री सिसोनिया ने निर्देशित किया है कि विशेष कैम्प के दौरान प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाता सूची चस्पा की जाये। मतदाताओं को मतदाता सूची में उनके नाम एवं अन्य विवरण से अवगत कराया जाये। मतदाताओं को मतदान दिवस, मतदान का समय, मतदान का स्थान आदि के विवरण से अवगत कराया जाये तथा मतदान करने हेतु आमंत्रित किया जाये। निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मतदान केन्द्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधा जैसे शौचालय, पेयजल, क्रैच, साइनेज, वालंटियर्स, रैम्प, व्हीलचेयर, मतदाता सहायता केन्द्र, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –