jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: युद्ध की आहट के बीच गैस माफिया सक्रिय, ₹941 का सिलेंडर ₹3000 में बेचता कर्मचारी गिरफ्तार हिन्दुस्तान पेट्रोलियम भी बोला - ''घबराओ मत!'' बिलासपुर में दुखद घटना: 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान फैक्ट चेक: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन ? विंध्य का गौरव: रीवा के सिलचट में मिली 1000 साल पुरानी 'काली' प्रतिमा का रहस्य ईरान युद्ध और भारत के रणनीतिक तेल भंडार (SPR) पर आधारित मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की विस्तृत रिपोर्ट नरसिंहपुर: गैस संकट के बीच रसोई में फटा इंडक्शन, बड़ा हादसा टला किसान आक्रोश मोर्चा ने एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि. कंपनी की शिकायत कलेक्टर से की। हरदा: RTI कार्यकर्ता आनंद जाट पर हुआ हमला, आनंद बोले पिस्तौल अड़ाई लाठी डंडों से जमकर पीटा बेहोश होन... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

HARDA NEWS : नव नवाचारों के साथ सहज घुलमिल मिलन शैली के साथ आदिवासियों के साथ जमकर थिरके कृषि मंत्री कमल पटेल

झूमे नाचे और इनाम देकर हुजूर चल दिए……

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। नव- नवाचारों को गढ़ने में कृषि मंत्री कमल पटेल आगे तो रहते ही हैं लेकिन उनकी सहज घुलमिल मिलन शैली भी अपने आप में कुछ अलग है। मंत्री पटेल की इसी शैली से उन्हें एक अलग पहचान मिलती है। वैसे तो मंत्री पटेल का जन्मदिन 6 अक्टूबर को आता है लेकिन हरदा जिले में उनका जन्म उत्सव मनाने का सिलसिला सितंबर के आखिरी पखवाड़े से ही जनता और कार्यकर्ता मनाना शुरू कर देते हैं।

- Install Android App -

हरदा जिले के आदिवासी बाहुल्य गांवो में किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल का जन्मदिन कुछ अलग ही अंदाज में आदिवासी भाई- बहन और बच्चे मिलकर मनाते हैं। ठेठ आदिवासी संस्कृति के साथ आदिवासी अंदाज में सभी मिलकर अपने लाडले नेता के प्रति अपनी खुशी जाहिर करते हैं। झूमते गाते हुए पुरानी संस्कृति के खेल और आदिवासी नृत्य के साथ ठेठ आदिवासी बोली के गीतों की धुन पर ढोल- मंजीरो के साथ हो रहा उत्सव देखकर जनता का कौतूहल मानो ऐसा दिखता है। जैसे दांतों तले उंगलियां दबाना। वहीं दूसरी ओर मंत्री पटेल की सहज घुलमिल मिलन शैली भी सभी को चौंका देती है। आनंद और उमंग में पटेल इस उत्सव में इस तरह भावविभोर होकर अपने को रोक नहीं पाते हैं। आदिवासी समुदाय के बीच वे जमकर थिरकते हैं।

मंत्री पटेल शुक्रवार को हरदा विधानसभा के ग्राम झल्लार पहुंचे। आदिवासी समुदाय के लोग मंत्री पटेल के जन्मदिन को लंगडी भजन प्रतियोगिता का कर आयोजन कर इकट्ठे हुए थे। बड़ी संख्या में आसपास के आदिवासी गांवो से ग्रामीणजन एवं नामी भजन मंडलिया अपनी प्रस्तुति दे रही थी। ग्राम झल्लार जहा पर लंगडी भजन प्रतियोगिता चल रही थी।वही ठेठ आदिवासी भजनों पर लोग झूम रहे थे।इसी दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल अपने आप को रोक नहीं पाए और ग्रामीणों के बीच जाकर जमकर भजनों पर झूमने लगे।इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि 6 अक्टूबर को मेरा जन्मदिन है। जनता ने अभी से ही शुरू कर दिया है। आदिवासी समाज की माता- बहनों और भाइयों के साथ बच्चों एवं कार्यकर्ताओं जन्मोत्सव को मना रहे हैं। तो उन्हें कौन रोक सकता है।

इसी के उपलक्ष मे ग्राम झल्लार में भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जो हरदा से प्रारंभ हुआ था। मंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ आपकी समस्या का हल आपके घर अभियान जो कि अब मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्रदेश में शुरू किया गया है। रोल मॉडल हरदा ही रहा है। कार्यक्रम के तहत भी मुझे ग्राम झल्लार पहुंचना था। तो मैं वहा पहुंचा। पहुंच कर मुझे बहुत ही अच्छा लगा कि हमारी गांव की संस्कृति लक मेरे जन्मोत्सव के कार्यक्रम मे देखने को मुझे मिल रही है। ग्रामीणों के बीच जाकर मुझे बहुत अच्छा लगा। भजन गायन उत्साह के माहौल में मैने सभी के साथ भजन गाए, नाचे और उत्साह मनाया। उन्होंने कहा कि हम सब भारत मां के लाल भेदभाव का काह सवाल यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे जन्मदिन पर पूरे गांव गांव के अंदर भजन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने के साथ के लोग वृक्षारोपण कर रहे है। मंत्री पटेल ने नाचने गाने के बाद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही भजन मंडली को 11 हजार 1 रुपया का नगद पुरस्कार देकर सभी का उत्साहवर्धन भी किया।