HARDA NEWS : प्रॉपर्टी ब्रोकर से 2 लाख रुपये मांगने का आरोप, नही देने पर की मारपीट, दोनों आरोपी गिरफ्तार
मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के बस स्टैंड पर स्थित एक लाज पर एक प्रॉपर्टी ब्रोकर से मारपीट व दो लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली टी आई राकेश गौर ने बताया कि प्रॉपर्टी ब्रोकर निमिष अग्रवाल के साथ दो लाख रुपये की मांग व मारपीट की गई है। फरियादी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह है मामला
फरियादी निमिष अग्रवाल गर्ग मेडिकल हरदा निवासी जो वर्तमान में भोपाल में प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करते है। वह बस स्टैंड में एक लाज में पिछले 8 दिनों से रुके हुए थे। 17 सितंबर को दोपहर साढ़े 3 बजे वह लॉज के कमरे में रुके थे। तभी मेरी पहचान के मेरे दोस्त कुनाल कुचवंदिया व कमलेश यादव वह वहां पर रुके कुछ देर बाद साथ में शराब पी। फिर बातों बातों में उसके बाद कमलेश यादव बोला मुझे 2 लाख की जरूरत है। मना करने पर दोनो ने मेरे साथ मारपीट की गई। कमलेश यादव ने चाकू के मुठ की सिर में मार दिया। और सिर में चाकू मारने पर खून निकलने लगा। मुझे माँ बहन की गंदी-गंदी गालियां दी गई। इसी बीच लाज मालिक के द्वारा बीच बचाव किया गया। दोनो आरोपी जाते-जाते कहकर गए पैसे नही देगा तो जान से खत्म कर देंगे। रिपोर्ट करता हु कार्यवाही की जाये।
पुलिस ने किया आरोपियो को गिरफ़्तार
फरियादी श्री अग्रवाल की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ अपराध 0492/22 धारा 327,294, 323,506,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया मंगलवार दोपहर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

