jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

harda news : भोपाल में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए जिले के निर्विरोध 26 सरपंच व 5 जनपद सदस्य

मकड़ाई समाचार हरदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पूर्व ही जिले के तीनों विकासखंडों में 35 पंचायतों में सरपंच व 6 जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जिन्हें सोमवार को भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों सम्मानित किया गया है। सोमवार को 35 निर्विरोध सरपंच में से 26 सरपंच व 6 निर्विरोध जनपद सदस्य में से पांच लोग भोपाल में सीएम के हाथों सम्मानित हुए है।

35 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। लेकिन इससे पूर्व ही जिले की 35 पंचायतों में सरपंच पद के लिए एक ही नाम निर्देशन पत्र जमा होने से यहां के सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए है।

जिला पंचायत सीईओ राम कुमार शर्मा ने बताया कि कुल 35 निर्विरोध निर्वाचित सरपंचों में से हरदा विकासखण्ड से 16, टिमरनी से 6 और विकासखंड खिरकिया के 13 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

हरदा विकासखंड के निर्विरोध सरपंच

- Install Android App -

हरदा विकासखंड के निर्विरोध निर्वाचित 16 सरपंचों में सामरधा पंचायत से शरदचन्द, झाड़पा नवीन से श्रीमती उर्मिला, रहटाखुर्द से संतोष कलम, बूंदड़ा से सीमा सिनगाने, जिजगांवखुर्द से भागवतीबाई, धुरगाड़ा से सुनिल कोरकू, बिछोलामाल से आशा कुंवर, रेलवा सेललित पटेल, नीलबड़दमामी से अमराबाई, भादूगांव से मनोज पटेल, कोलीपूरा से शिवनारायण, नांदरा से विनीता, खेड़ीनीमा से गीताबाई, केलनपुर से मीना राजपूत, जामलीदमामी से रमा, सुरजना सेसुमन शामिल है।

खिरकिया विकासखंड के निर्विरोध सरपंच

खिरकिया विकासखंड के निर्विरोध निर्वाचित 13 सरपंचों में सोमगांवकला पंचायत से ममता, सारसूद से सुषमाबाई, सांगवामाल से दशरथ पटेल, जिनवानिया सेसंगीता,बावड़िया से अनिता उइके, महेन्द्रगांव से छाया पति संदीप, बमनगांव से हीरालाल पटेल, धनवाड़ा से भागवतीबाई, बड़नगर से राहुल विश्नोई, काल्याखेड़ी से कमलाबाई, खुदिया से राहुल शाह, मरदानपुर से सुनिल हुकुमचन्द, बेड़ियाकला से छाया अमरसिंह शामिल है।

टिमरनी विकासखंड के निर्विरोध सरपंच

टिमरनी विकासखंड के निर्विरोध निर्वाचित 6 सरपंचों में आलमपुर पंचायत से समोता प्रकाश, कुहीगवाड़ी से सीमाबाई, उंदराकच्छ से गोकुल राजाराम, खिड़कीवाला से रमा रामदास, रूंदलाय से कांता पटेल व गोंदड़ी से राकेश कुमार शामिल है।