jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

Harda News : मतदान दलों की मॉनिटरिंग के लिये कम्युनिकेशन टीम गठित |


हरदा :
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदान दलों एवं मतदान दिवस के दिन मॉनिटरिंग के लिये कम्युनिकेशन टीम का गठन किया है। जिला योजना अधिकारी हरदा श्री के.एल. उरिया को कम्युनिकेशन टीम के नोडल अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देशित किया है कि कम्युनिटी टीम के सदस्य कलेक्ट्रेट भवन प्रथम तल रूम नम्बर 81 में स्थापित कम्युनिकेशन सेंटर पर तत्काल उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। कम्युनिकेशन टीम को निर्वाचन हेतु की जाने वाली सूचनाओं के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण जिला प्रबन्धक, लोक सेवा प्रबन्धन जिला हरदा द्वारा दिया जाएगा।
कम्युनिकेशन टीम में प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक के लिये सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका हरदा श्रीमती अलका अग्रवाल, सहायक ग्रेड 3 आदिम जाति कल्याण विभाग हरदा श्रीमती सुनंदा बेनर्जी तथा सामुदायिक संगठक नगर पालिका हरदा श्रीमती शारदा शर्मा की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार  दोपहर 1 बजे से 8 बजे तक के लिये अन्वेशक जिला योजना एवं सांख्यिकीय हरदा श्रीमती शिवाली पुरोहित, सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका हरदा श्रीमती मंजूषा तंवर तथा सहायक ग्रेड 3 नगर पालिका हरदा सुश्री निधि भिलाला की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये बी.सी. महिला एवं बाल विकास हरदा श्री अमित जोशी, ऑपरेटर जनपद पंचायत हरदा श्री भुपेन्द्र बांके, ऑपरेटर सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया, श्री आलोक तिवारी तथा ऑपरेटर महिला बाल विकास विभाग हरदा श्री कैलाश मीणा की ड्यूटी लगाई गई है।