jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

Harda News: केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने हरदा में पौधारोपण किया

हरदा : भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने रविवार को हरदा शहर में स्थित रुपई एग्रो फार्म हाउस में सागौन का पौधा लगाया। मंत्री श्री उइके का पौधरोपण का फोटो मौके पर ही वायु दूत एप पर अपलोड भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे। मौके पर उपस्थित अपर कलेक्टर डॉ.नागार्जुन बी. गोडा ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके को बताया कि हरदा जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक लाख 31 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, और हरदा जिला पौधारोपण के मामले में आज मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लगाए गए पौधों के फोटो वायुदूत एप पर अपलोड भी किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक वायुदूत एप पर  53 हजार से अधिक नागरिकों ने पौधारोपण के फोटो अपलोड किए हैं। यह कार्य लगातार जारी है।

- Install Android App -

Harda News: दुर्गादास पाटील विधायक प्रतिनिधि नियुक्त