jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

Harda News: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने खिरकिया में दानापुर पुणे एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हरदा : केंद्र सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने रविवार को खिरकिया में दानापुर – पुणे एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने खिरकिया में 3 रेल गाड़ियों के स्टॉपेज स्वीकृत करने के लिए रेल मंत्री का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ आर के दोगने,  पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत खनूजा और रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके ने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को खिरकिया में तीन नई रेल गाड़ियों दानापुर- पुणे एक्सप्रेस, अहमदाबाद- बरौनी एक्सप्रेस, तथा हैदराबाद – हिसार एक्सप्रेस के स्टॉपेज के लिए बधाई दी।
विधायक डॉ. दोगने ने इस अवसर पर कहा कि 3 नई ट्रेनों के खिरकिया में स्टॉपेज से नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गई है। पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने इस अवसर पर कहा कि खिरकिया वासियों को महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार की ओर जाने के लिए अब परेशानी नहीं होगी।

- Install Android App -

Harda News: दुर्गादास पाटील विधायक प्रतिनिधि नियुक्त