jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Harda News: स्कूली बच्चों ने रैली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश, सीईओ जिला पंचायत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


हरदा :
 कलेक्टर श्री आदित्य सिंह द्वारा स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए ‘‘हृदय अभियान’’ प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियॉ आयोजित की जा रही है। हृदय अभियान के अंतर्गत गुरूवार को सुबह स्कूली बच्चों की रैली आयोजित की गई। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली हरदा नगर के अस्पताल चौराहा, नारायण टाकीज चौक, चांडक चौक, परसुराम चौक, सिंधी कॉलोनी से होते हुए वापस उत्कृष्ट स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, डॉ. नवीन जैन, डॉ आयुषी गुप्ता, डॉ पीयूष दोगने, खेल अधिकारी राजेश बिलिया, जिला स्काउॅट गाईड गजराज सिंह, रामनिवास जाट, पुरूषोत्तम राठौर तथा आशीष साकल्ले सहित नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

- Install Android App -

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिसोनिया ने इस अवसर पर हृदय अभियान के बारे में बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयास से चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि हृदय अभियान के तहत सरवाईकल कैंसर के प्रति आमजन में जागृति लाने के प्रयास किये जा रहे है, तथा इसकी रोकथाम के लिये 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शासकीय प्राथमिक शालाओं के बच्चों के ओरल हाईजिन में वृद्धि करने के उद्देश्य से जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हरदा दंत शक्ति अभियान प्रारम्भ किया गया है। उन्होने बताया कि हृदय अभियान के तहत दूरस्थ ग्रामों में स्वास्थ्य, पोषण एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। ग्राम स्तर पर हृदय अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है।