jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Harda News: पुल पुलियाओं के आसपास जे.सी.बी. से की जा रही है सफाई

हरदा :  कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सभी एसडीएम, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्र में नदी नालों पर स्थिति पुल पुलियाओं के आसपास सफाई करायें ताकि अतिवर्षा की स्थिति में वर्षा का पानी रूकने और बाढ़ जैसी समस्याएं उत्पन्न न हो। इसी क्रम में टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम दूधकच्छ कला में अजनाल नदी पर स्थित रपटे के दोनों ओर जे.सी.बी. मशीन से सफाई कराई गई। जनपद पंचायत टिमरनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री चेतना पाटिल ने बताया कि गुरूवार को ग्राम फुलड़ी, रातामाटी और नजरपुरा में भी नदी नालों पर स्थित पुल पुलियाओं के आसपास जे.सी.बी. मशीन के माध्यम से साफ-सफाई कराकर वर्षा का पानी निकलने के लिये रास्ता साफ किया गया।