jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

Harda Big News: धारदार हथियार से प्राणघातक हमले के आरोपी दो सगे भाइयों को दो-दो साल की सजा

हरदा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में 2018 में खेत में हुए झगड़े में एक किसान को पड़ोसी किसान ने ही धारधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। उक्त मामले में जिला न्यायालय ने धारधार हथियार से हमला करने वाले दो लोगो पर आरोप सिद्ध पाते हुए 2-2 साल का सश्रम कारावास और एक एक हजार रूपये अर्थदंड कि सजा सुनाई।

जिला न्यायालय के एडीओपी विनोद कुमार अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 मे फरियादि चंद्रशेखर 13 नवंबर 2018 को ग्राम खारपा अपने खेत गया था। इसी दौरान धुरगाड़ा निवासी गुलाबदास पिता श्रीकिशन उर्फ श्रीकृष्ण चौधरी उम्र 44 वर्ष और कमलेश पिता श्रीकृष्ण चौधरी उम्र 42 वर्ष आए। दोनों ने गाली-गलौज करते और धमकाते हुए कहा यह खेत मेरा है तुम यहां क्या कर रहे हो। विवाद में कमलेश ने तेज धार वाले दराते से हमला किया।

इसमें चंद्रशेखर को दाएं गाल पर लगा। गुलाबदास ने लकड़ी से हमला किया। इसमें उसे हाथ के पंजे, नाक, पीठ एवं सीने पर चोटे आई। इस दौरान ड्राइवर ने बीच-बचाव किया और बड़े भाई नरेंद्र सिंह को मोबाइल पर कॉल कर झगड़े की सूचना दी। घायल चंद्रशेखर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों पर भादंवि की धारा 325, 294, 323, 324, 506 व 34 में केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोप सिद्ध पाते हुए दोनों आरोपियों को दो-दो साल के सश्रम एवं एक – एक हजार रूपये के अर्थदंड कि सजा सुनाई।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –