jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

Harda News : विकास नगर की महिलाएं पहुंची कलेक्टर कार्यालय, बोली पानी नही तो वोट नहीं!

हरदा : जिले के विकास नगर वार्ड नंबर 34 की महिलाएं एवं पुरुष मिलकर पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
महिलाए भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान हो रही है। परेशान महिलाओ ने आक्रोशित होकर नारे लगाकर बोला पानी नहीं दोगे तो, हम वोट नहीं देंगे। साथ ही मांग की गई कि विकास नगर एवं रामानंद नगर वार्ड नंबर 34 की प्रत्येक गली में जहां-जहां पानी की समस्या हो रही है। उन सभी गलियों में एक टंकी रखी जानी चाहिए।

प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से उसमें पानी पहुंचना चाहिए। ताकि वार्ड वासियों को पानी मिल सके। भीम आर्मी के महेन्द्र काशिव ने कहा वार्ड में पानी नहीं पहुंचा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वही भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने कहा जिस प्रकार से प्रत्येक घर से वोट दिया जाता है उसी प्रकार प्रत्येक घर में पानी भी पहुंचना चाहिए, सयुक्त कलेक्टर सतीश राय को ज्ञापन सौपा।

आश्वासन मिला की आज ही टंकी की व्यवस्था की जाएगी। सोहन ,तुकाराम, सुरेश आदि वार्ड वासी उपस्थित थे।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –