jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

हरदा न्यूज़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किये 1857 करोड़ रुपये 

हरदा  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र राजनगर के सती की मढ़िया में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में लगभग 1857 करोड़ 62 लाख रुपये राशि अंतरित की।

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में जिले की 93562 लाड़ली बहनों के खाते में 13,72,81,900 रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 23757, जनपद पंचायत खिरकिया की 22955, जनपद पंचायत टिमरनी की 25954,

नगर पालिका हरदा की 11703, नगर परिषद खिरकिया की 3552, नगर परिषद सिराली की 2291 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3350 लाड़ली बहनें शामिल है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजा रंगारे, परियोजना अधिकारी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व लाड़ली बहनें उपस्थित थी।