jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

हरदा न्यूज़ : नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हरदा / जिला न्यायालय हरदा में 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली वर्ष 2025 की अंतिम नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों को लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री अरविंद रघुवंशी ने मंगलवार को प्रचार वाहन रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रघुवंशी ने बताया कि 13 दिसम्बर को जिला मुख्यालय हरदा और सभी तहसील न्यायालयों में आयोजित होने वाली लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित सभी राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।

श्री रघुवंशी ने आमजन से अपील की है कि अपने राजीनामा योग्य प्रकरण यथा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, बैंक व वसूली से संबंधित प्रकरण, समझौता आपराधिक प्रकरण, चैक बाउंस से संबंधित प्रकरण, भरण पोषण, विद्युत अधिनियम, दीवानी प्रकरण का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराये व लोक अदालत का लाभ उठायें।

- Install Android App -

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री सुधीर कुमार चौधरी, विशेष न्यायाधीश व नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री जयदीप सिंह, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री निसार अहमद खान, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री निमिष राजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लवकेश सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्रशेखर राठौर,

श्री प्रेमदीप शाह, श्री एस.के. भदकारिया, श्री संजीव राहंगडाले, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री काजल पटेल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे,

अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री जगदीश विश्वकर्मा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ श्री शैलेन्द्र जोशी, डिफेंस काउंसिल्स, अधिवक्तागण एवं जिला न्यायालय और जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।