jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

हरदा न्यूज़ : कलेक्टर ने 13 जिला प्रमुख अधिकारियों को लिखा पत्र

एसआईआर ड्यूटी में तैनात मातहत कर्मचारियों को गंभीरता से कार्य करने के लिये पाबंद करें

हरदा / जिला निर्वाचन कार्यालय ने निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से नियुक्त बीएलओ, सुपरवाईजर्स एवं सहयोगियों को एसआईआर का कार्य गंभीरता पूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि उनके अधीनस्थ एसआईआर कार्य में ड्यूटीरत कर्मचारियों को पाबंद करें कि वे यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ गंभीरतापूर्वक सम्पन्न करें।

- Install Android App -

कलेक्टर ने कहा है कि इस कार्य में यदि कोई अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरतेगा तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिन जिला प्रमुख अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा पत्र संबोधित किया गया है, उनमें वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल सामान्य एवं उत्पादन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,

जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, उप संचालक उद्यानिकी विभाग, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना अधिकारी जिला शहरी अभिकरण, जिला प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र एवं श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग हरदा शामिल हैं।