jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

India news : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई

 

- Install Android App -

हरदा / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं क़िस्त की राशि किसानों के खाते में ऑनलाइन अंतरित की। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक किसान कल्याण श्री जे. एल. कास्दे, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एस.के. मडण्लोई सहित अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एस.के. मडण्लोई ने बताया कि हरदा जिले के 59769 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। इनमें हरदा तहसील के 10865, खिरकिया तहसील के 9484, टिमरनी तहसील के 9381, रहटगांव तहसील के 11799, सिराली तहसील के 9876 और हंडिया तहसील के 7843 तथा शहरी क्षेत्र के 521 किसान शामिल हैं।