jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत  करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

हरदा न्यूज़ : संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है,

 

नपाध्यक्ष रिंकू जैन 

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा।नगर पालिका सभाकक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में नपाध्यक्ष रितेश रिंकू जैन, नपा सीएमओ अमर सिंह उइके, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Install Android App -

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान की शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की। इसके बाद भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

नपाध्यक्ष रिंकू जैन ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की उत्पत्ति, उसकी विशेषताओं और देश की प्रगति में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जिसने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और नागरिक अधिकारों के संरक्षण में संविधान के योगदान का उल्लेख किया।

 

नपा सीएमओ अमर सिंह उइके ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संविधान को भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई है, और इसी संतुलन के कारण देश मजबूत दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

कार्यक्रम में भारत माता की जय और संविधान जयघोष के नारे लगातार गूंजते रहे, जिससे माहौल उत्साह और देशभक्ति से भर उठा। उपस्थित सभी लोगों ने संविधान पर आधारित एक प्रेरणादायक शॉर्ट मूवी भी देखी, जिसने संविधान की भावनाओं और उसके महत्व को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर पार्षद दुर्गेश उईके, किरण बाथव, भाजपा नेता तुलसीराम कुशवाहा, प्रवीण अवस्थी सहित नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार लेखपाल महेंद्र परिहार द्वारा व्यक्त किया गया।