jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda News: उपभोक्ता आयोग हरदा का आदेश, किसानों को फसल बीमा राशि के मिलेंगे 7.50 लाख रूपये

 

- Install Android App -

हरदा हरदा जिले के 11 किसानों को पंजाब नेशनल बैंक, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कैनरा बैंक व बैंक ऑफ इंडिया को 7.50 लाख रूपये फसल बीमा राशि के देना पड़ेंगे। इन बैंकों की गलती के कारण किसानों को समय पर फसल बीमा राशि नहीं मिल पाई थी। उपभोक्ता आयोग हरदा में आवेदन देने के बाद उपभोक्ता आयोग के मान० अध्यक्ष / न्यायाधीश श्री जे०पी० सिंह व मान० सदस्य श्रीमती अंजली जैन द्वारा किसानों के पक्ष में यह आदेश दिया गया है।

एडवोकेट दिनेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग व राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दिये गये विभिन्न आदेशों में यदि बैंक द्वारा पटवारी हल्का नंबर बदला जाता है या केन्द्र सरकार के पोर्टल पर एन्ट्री नहीं की जाती है तो ऐसे मामलों में बैंक की ही जिम्मेदारी निश्चित की गई है। इन सभी प्रकरणों में बैंकों द्वारा किसानों के राजस्व दस्तावेजों की जानकारी समय पर पोर्टल पर दर्ज नहीं की गई थी, जिस कारण किसान फसल बीमा राशि से वंचित हो गये तथा कुछ किसानों के राजस्व दस्तावेजों की गलत जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज की गई थी। उपभोक्त आयोग के आदेश के बाद किसानों को न्याय मिला है तथा पूर्व में फसल बीमा से वंचित किसानों को बीमा राशि बैंकों द्वारा मानसिक संत्रास, वाद व्यय सहित 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित देने के आदेश दिये गये है। आदेश के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक द्वारा पांचातलाई के किसान अशोक / फूलचंद विश्नोई को 62250 / रू दिये जाऐंगे, इसी प्रकार ICICI बैंक द्वारा डोलरिया के किसान आनंदसिंह राजपूत को 84014/रू, सन्यास के देवीलाल / रामभरोस जाट को 39936 / रू दिये जाऐंगे, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ग्राम दीपगांवकलों के किसान सदाराम / रेवाराम राजपूत को 47355/रू मिलेंगे, कैनरा बैंक से ग्राम नीमगांव के सौरभ / उमेश विश्नोई को 45807/रू मिलेंगे, इसी प्रकार बैंक ऑफ इंडिया खिरकिया से ग्राम गोपालपुरा के किसान विनोद / भागीरथ पाटिल को 67744 / रू, शम्भुदयाल / श्रीकिशन काछी को 46450/रू, कान्ताप्रसाद / श्रीकिशन काछी को 48096/रू, रामदास / सीताराम को 108118/रू, ग्राम जूनापानी के संजु/भगवानदास गुर्जर को 168330 / रू तथा पीपल्याभारत के भगवानसिंह / आधारसिंह राजपूत को 34111/रू फसल बीमा राशि के मिलेंगे।