jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Harda News: कलेक्टर श्री गर्ग व एस.पी. श्री कंचन ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

Harda : विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए हरदा जिले में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ ग्राम मोहनपुर, मरदानपुर, ढोलगांवकला, सुन्दरपानी, जूनापानी मकड़ाई, बिचपुरीमाल, बहाड़ा रैयत, मुंडासेल, जिनवानिया, रोलगांव व लोलांगरा पहुँचकर वहां के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के आने और जाने के लिये अलग-अलग दो दरवाजे की व्यवस्था रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेम्प बनवाने की हिदायत जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये भी कहा। साथ ही उन्होने पावर बेकअप के लिये इन्वर्टर व बेटरी जैसी व्यवस्थाएं करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिये। उन्होने सभी पंचायत सचिवों से कहा कि मतदान केन्द्र तक आने के लिये मार्गों की रिपेयरिंग कराई जाए। उन्होने 16 नवम्बर को रात्रि में मतदान दलों के रूकने और खाने की व्यवस्था कराने के निर्देश भी पंचायत सचिवों को दिये। उन्होने सभी मतदान केन्द्रों पर दीवार घड़ी लगवाने के लिये भी कहा।