jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

harda news : कलेक्टर साहब हमारे गांव का सरपंच बुड्ढा हो गया है, कोटवार से कराता है काम

मकड़ाई समाचार हरदा। साहब हम गांव के लोग अपने सरपंच की कार्यप्रणाली से काफी परेशान है जबकि हमारे गांव का सरपंच 88 वर्ष का बुढ्डा हो गया है। और अब पंचायत का कार्य करने में असमर्थ है अपना काम वह स्वयं नहीं बल्कि अपने कोटवार से करवाता है। वहीं सचिव भी सरंपच के इसारो पर ही कार्य करता है। हम जब भी गावं की समस्या को लेकर सरपंच-सचिव के पास जाते है तो वह कहते है की गांव में जो हो रहा है वह सही है। नेतागिरी मत करो अगर नेतागिरी करना है तो अपने-अपने नेताओं के पास जाकर करों। ऐसी धमकी देकर भगा देते है हमें न्याय ओर गांव में विकास चाहिए।

- Install Android App -

गांव में लगा समस्याओं का अंबार

ग्राम पंचायत पटाल्दा में समस्याओं का काफी अंबार लगा हुए है। जहां जिम्मेदार अधिकारी भी ध्यान नहीं दे पा रहें है। वहीं पंचायत में रोजगार गांरटी में भी मजदूरों से कार्य नहीं करवाया जा रहा है। नलजल योजना भी गांव में लागू नहीं है हमें दुषित पानी पीना पड़ रहा है। वहीं वृध्द्वा व विधवा पेंशन का लाभ भी नहीं मिल रहा है। मृतक व्यक्तियों के नाम से राशन लेकर बेचा जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसी अनेको समस्याऐं गांवो में है। जिस पर सरपंच-सचिव ध्यान नहीं दे रहें है इन पर कडी कार्यवाहीं की जावे।