jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

Harda news : गणगौर कार्यक्रम से लौटकर आ रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 1 महिला की मौत, 30 महिलाएं घायल !

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टेमलावाडी के पास गणगौर में पाती खेलकर लौट रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 20 महिलाएं घायल हो गई। जिसमें जयश्री पति जितेंद्र राजपूत उम्र 35 साल की मौत हो गई है जबकि 12 महिलाओं को गंभीर चोट लगने के चलते जिला अस्पताल रैफर किया जा रहा है।

वहीं, अन्य घायलों को खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार जारी है। घायल महिलाओं में रामबाई पति राधेश्याम राजपूत 60, हर्षिता पिता राजेश 19, आशा बाई पति भगीरथ राजपूत 55, राजंती पति राजेश 40, शिवानी 18, भागीरथी पति देवसिंह 70 शामिल है।

बताया जा रहा है कि महिलाएं ग्राम बाबड़िया से पाती खेलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे आयशर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ट्राॅली पलट गई। वहीं, ट्राॅली में सवार महिलाएं दबने से घायल हो गई।

- Install Android App -

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हरदा जिले के रहटगांव में लाडली बहना के कार्यक्रम में शामिल होने के चलते प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट मंगलवार देर शाम हरदा पहुंचे। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही वे घायल महिलाओं का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को उचित मदद करने का भरोसा दिलाया है।

वहीं, खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के दौरान अनुपस्थिति रहने वाले चिकित्सकों की लापरवाही के मामले में जांच के निर्देश दिए है। मंत्री सिलावट ने कहा कि हादसे में मौत के मुंह में समाई महिला के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा को सभी घायल महिलाओं का अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश दिए है।

sabhar@bhaskar