jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे

Harda News: डेंगू से बचाव के लिए पानी जमा न होने देवें | Protection against water accumulation by rating.

हरदा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में डेंगू नियंत्रण गतिविधि के तहत बुधवार को हंडिया में 48 मकानों मे सर्वे कार्य किया गया। सर्वे के दौरान कुल 157 कंटेनरों को चेक किया गया जिसमें 13 कंटेनर में लार्वा पाया गया, जिनका विनिष्टिकरण किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में जल जमाव के कारण मच्छरों के उत्पत्ति स्थल बढने के कारण मच्छर जनित रोगों की संभावना बढ जाती है। उन्होने सलाह दी है कि इन बीमारियों से बचाव के लिए जनसामान्य को अपने घरों के आसपास जमा ना होने देने, कूलर, टायर, गमलों आदि में जमा पानी की निकासी की व्यवस्था करें। उन्होने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडिज मच्छर रूके हुए साफ पानी में अंडे देता है जिससे लार्वा और प्यूपा बनकर वयस्क मच्छर विकसित होता है। मच्छरों से बचाव के लिए घर में पानी से भरे बर्तनों में 3 दिन से अधिक दिनों तक पानी जमा न रहने दें, पानी से भरे बर्तनों, टंकी आदि को ढॅंककर रखे। इसमें बरसात का पानी जमा होने के कारण मच्छर पनपते है जो बीमारी की संभावना को बढाते हैं। मच्छर भगाने वाले साधनों का उपयोग करें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह से उपचार लेवे। किसी भी प्रकार का बुखार आने पर खून की जॉच अवश्य करावें। सिरदर्द, बुखार, जोडों में दर्द, उल्टी, आँखो में दर्द होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह से उपचार लेवे।