jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Harda News: नहरों का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

हरदा : सोनतलाई उपनहर के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि रबी नहर के माध्यम से खेतों में सिंचाई के लिये जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू बनाने और अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुँचाने के उद्देश्य से ओसराबंदी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होने बताया कि डगावाशंकर, लालपुरा, अमरापुर, छुरीखाल, लालमाटी, रोलगांव एवं खामा उपशाखा नहरों में शनिवार 20 जनवरी सुबह 6 बजे से 23 जनवरी मंगलवार सुबह 6 बजे तक सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रहेंगी। इसी प्रकार पहतगांव उपशाखा में शनिवार 20 जनवरी सुबह 6 बजे से 23 जनवरी मंगलवार सुबह 6 बजे तक सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रहेंगी इसके अलावा सोनतलाई उपशाखा के 1 एल, 2 एल, 2 आर, 2 आरए, 7एल की रेल्वे तक, 3 आर, 3 आरए व 4 आर नहर प्रणाली तथा झांझरी माईनर की 4 आर, 9 आर, 6 एलबी व 10 एल नहर प्रणाली में शनिवार 20 जनवरी सुबह 6 बजे से 23 जनवरी मंगलवार सुबह 6 बजे तक सायफन पम्प एवं नहर की सभी उपशाखा बंद रहेंगी |