jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

Harda: मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण प्रारम्भ |


हरदा :
विधानसभा निर्वाचन के लिये आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। मतदान से पूर्व मतदान दलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 2 शिफ्टों में मतदान दलों में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान हरदा के प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा व टिमरनी के प्रेक्षक नरिन्दर सिंह बाली भी मौजूद थे। मास्टर ट्रेनर श्री डी.एस. रघुवंशी ने मतदान दलों को आयोग के निर्देशों और प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने प्रशिक्षार्थियों से कहा कि मतदान दलों के लिये आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन करें तथा इन दिशा निर्देशों व प्रावधानों का मतदान के दिन सख्ती से पालन कराएं।