jhankar
ब्रेकिंग
बाड़मेर के शिव में सरपंच चुनाव की हार के बाद बवाल,चुनाव हारे तो समर्थकों ने किया हंगामा विद्युत शिकायत निवारण फोरम की बैठक कल, छोटा हरदा में होगी सुनवाई आज भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा मैरिज गार्डन और कैटरिंग में घरेलू सिलेंडर मिला तो होगी जब्ती हरदा में बाल स्वयंसेवकों ने निकाली रैली नागरिको ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर बना आग का गोला,देर रात हुआ दर्दनाक हादसा अमेरिका में बड़ा विमान हादसा : फ्लोरिडा में Learjet 60 क्रैश, बहामास जा रहे 9 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा...

Harda: हरदा जिले के इस स्कूल के बच्चो ने झुग्गी बस्तियों में गरीब बच्चो के बीच जाकर मनाई दिवाली, खुश हुए बस्ती वाले

स्टूडेंट्स को जीवन के संघर्ष और आवश्यकताओं के अभाव का पता चल सके –

- Install Android App -

टिमरनी : एकेडेमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल टिमरनी के छात्र संगठन ने गरीब बस्तियों में जाकर नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ दिवाली मनाई. स्कूल हेड बॉय राघव अग्रवाल ने बताया की हम प्रत्येक वर्ष स्कूल परिसर में दिवाली सेलिब्रेट करते हैं लेकिन इस साल हम उन गांव कि छोटी बस्तियों के बच्चों के साथ दीवाली मनाने आए हमें बहुत खुशी हुई. स्कूल हेड गर्ल प्रान्जुली जैन ने कहा कि जब हमने बच्चों को पटाखे, बिस्किट के पैकेट वितरित किए तो उनके खुशी भरे चेहरे देख हमारे मन को बहुत अच्छा लगा. संचालक सचिन बलवटे ने कहा कि हम स्कूल केबिनेट के बच्चों को झुग्गी बस्तियों में दिवाली मनाने इसलिए लेकर आए ताकि स्टूडेंट्स को जीवन के संघर्ष और आवश्यकताओं के अभाव का पता चल सके किस तरह गरीब मां बाप दिन भर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार और बच्चों का पालन पोषण करते हैं। स्कूल प्राचार्य लवलीना सिंह ने बताया कि यह एक सोशल एक्टिविटी थी जिससे स्टूडेंट्स को जीवन में एक समाज सेवा करने और जरूरतमंद इंसान की सहायता करने की सीख मिलती है। AHPS स्कूल केबिनेट के साथ शिक्षक सलोनी नहारे, आनंद राजपूत, मोना खरे, राजा कुशवाहा उपस्थित थे।