jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

“2021 से बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने” के नाम पर 6.21 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी बना शिकार

इंदौर। बीमा पॉलिसी में फंसी रकम दिलाने का झांसा देकर ठगों ने एक रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी से 6.21 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को शक है कि बीमा कंपनी से जुड़े किसी व्यक्ति ने ग्राहकों का डेटा लीक किया होगा।

कैसे दिया ठगी को अंजाम

सांवेर के रहने वाले एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की बीमा पॉलिसी साल 2021 से बंद पड़ी थी। कुछ महीने पहले उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनकी 2021 में बंद हुई पॉलिसी में लाखों रुपये जमा हैं।

ठग ने कहा कि अगर जल्दी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए तो उन्हें पूरी रकम मिल सकती है। इसके लिए आरोपी ने प्रोसेसिंग फीस, एनओसी, टैक्स और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रुपये मांगे।

आरोपियों ने जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक अलग-अलग खातों में कुल 6,21,461 रुपये ऑनलाइन जमा करवा लिए। जब काफी समय बाद भी भुगतान नहीं मिला तो पीड़ित को संदेह हुआ। परिवार से चर्चा के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

- Install Android App -

ठगों को कैसे पता चली बंद पॉलिसी की जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित की तीन कंपनियों की पॉलिसियां थीं। इनमें से एक अभी भी चल रही है जबकि दो बंद हो चुकी हैं।

पुलिस का कहना है कि पॉलिसी पूरी जानकारी होने के बाद ही ठगों ने संपर्क किया। ऐसे में शक है कि बीमा कंपनी या उससे जुड़े किसी व्यक्ति ने ग्राहकों का डेटा लीक किया है। इसी आधार पर ठग उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जिनकी पॉलिसियां बंद हो चुकी हैं।

पुलिस की अपील

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बीमा, बैंक या किसी भी सरकारी योजना के नाम पर कॉल या मैसेज आने पर तुरंत पैसा ट्रांसफर न करें। किसी भी जानकारी के लिए सीधे कंपनी के ऑफिशियल नंबर या ब्रांच से संपर्क करें।