jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन

MP में बोर्ड पैटर्न पर होंगी 5वीं और 8वीं की परीक्षा, एग्जाम 20 फरवरी से

भोपाल। मध्य प्रदेश में 8वीं तक के एग्जाम शुरू होने वाले हैं। एमपी में बोर्ड पैटर्न पर ही 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामि‍ल होंगे। राज्‍य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

प्रदेश भर में बनाए गए 12 हजार 920 परीक्षा केन्द्र

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में 12 हजार 920 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसको लेकर राज्‍य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इस साल 1 लाख 10 हजार 615 शासकीय, निजी शालाओं एवं मदरसों के लगभग 24 लाख 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इ‍समें से 522 निजी विद्यालयों के 20 हजार 736 विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के पृथक प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं।

पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन

पोर्टल से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मैपिंग, सामग्री वितरण, रोल नंबर और प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उपस्थिति दर्ज करने, मूल्यांकन कार्य और अंकसूची जारी करने की व्यवस्था भी इसी पोर्टल से की जाएगी। परीक्षा में 86 हजार 109 शासकीय शालाओं, 23 हजार 980 अशासकीय शालाओं एवं 525 मदरसों के विद्यार्थी भाग लेंगे।