jhankar
ब्रेकिंग
अदभुत श्रृंगार नोटों से सजाए गणपति आज गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि  आज का त्यौहार डोल ग्यारस - भगवान कृष्ण कन्हैया को ले जायेगे डोल में और नदी में करायेगे स्नान वेयरहाउस में छात्रा से दरिंदगी, काम का बहाना बनाकर रोका और फिर धमकी दी जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली , दूसरा फरार आरोपी भी पकड... इंदौर में बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा किसान की मौत, चालक फरार नगरपालिका में सफाईकर्मियों की कमी, पार्षद ने की शिकायत मांगरुल के वार्ड 07 में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल

ग्वालियर में आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत, नहीं लगवाए थे रेबीज के इंजेक्शन

ग्वालियर। एक आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला घर से किसी काम से बाहर निकली थी। महिला को एक माह पहले कुत्ते ने काटा था। महिला ने घर के नजदीक एक क्लिनिक के डॉक्टर से टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया था। डॉक्टर ने महिला को रेबीज का एंटीडोट नहीं लगाया था। जिसके चलते एक माह बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि नगर निगम और डॉक्टर की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू दाने की बगिया में रहने वाली किरण लालवानी 30 दिसंबर 2025 को घर के पास सब्जी लेने के लिए निकली थी। जब वह सब्जी ले रही थी तभी एक आवारा कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया था और वहां महिला को काटकर भाग गया। 31 दिसंबर को महिला घर से कुछ दूर सिंधी कॉलोनी में स्थित एक क्लीनिक पर पहुंची।

जहां डॉक्टर ने उसे टिटनेस का एक इंजेक्शन लगा दिया और डॉक्टर के द्वारा महिला से कहा गया कि उसे अब ओर कोई इंजेक्शन लगवाने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद महिला बेफिक्र होकर अपने घर चली गई, लेकिन 3 फरवरी को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वहां हवा-पानी जैसी चीजों से डर कर चिल्लाने लगी तभी उसका बेटा कपिल लालवानी हजार बिस्तर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने इलाज कर उसके बेटे को बताया कि कुत्ते के काटने पर महिला को हाइड्रोफोबिया हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। लेकिन आज सुबह महिला ने तड़पते हुए इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।