jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

भोलेनाथ के नगर भ्रमण में बिगड़ा माहौल, कांग्रेस-बीजेपी समर्थकों में जमकर झड़प

उज्जैन। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील में भगवान भोलेनाथ की सवारी निकाली गई। सवारी में जहां एक और पूरा नगर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आया तो वहीं दूसरी और भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया।

विधायक और पूर्व विधायक के समर्थक भिड़े

- Install Android App -

दरअसल महिदपुर के कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस ने सवारी मार्ग पर एक मंच लगाया था, जिस पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही मार्ग से भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थक निकले तो उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कुछ कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई की नौबत आ गई। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी।

सड़क पर फेंकीं कुर्सियां

जो कुर्सियां कांग्रेस विधायक समर्थकों ने फेंकीं, वही कुर्सियां फिर सड़क से उठाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के मंच पर फेंकी। इस दौरान पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और मामला शांत करवाया। हालांकि इस विवाद में कांग्रेस विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक मौके पर मौजूद नहीं थे। विवाद में बीच-बचाव कर रहे एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। कांग्रेस विधायक ने थाने में एक शिकायती आवेदन दिया है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।