jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

एक बगिया मां के नाम अभियान : उपायुक्त मनरेगा परिषद श्री सिंह ने कार्यों की समीक्षा की ! 

हरदा / उपायुक्त मनरेगा परिषद भोपाल श्री विशाल सिंह ने बुधवार को हरदा जिले में एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत जनपद पंचायत टिमरनी की ग्राम पंचायत छीपानेर में स्व-सहायता समूह की पात्र हितग्राहियों के खेतों पर फेंसिंग एवं वृक्षारोपण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिरपी साफ्टवेयर का कृषि सखियों, उपयंत्रियों एवं सहायक यंत्रियों द्वारा उपयोग कर वृक्षारोपण की प्रजाति का चयन करने, फेंसिंगतथा वृक्षारोपण के संबंध में उपयुक्त मार्गदर्शन भी प्रदाय किया गया।

- Install Android App -

उपायुक्त श्री सिंह ने जनपद पंचायत टिमरनी अंतर्गत अजनाल नदी के उदगम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम पंचायत छीपानेर तथा जलोदा में मां नर्मदा के किनारे आश्रय स्थलों पर कराए जाने वाले वृक्षारोपण एवं फेंसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ कराने एवं भूमि आवंटन की कार्यवाही 1 सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश मौका स्थल पर दिए। उपायुक्त मनरेगा परिषद भोपाल श्री सिंह ने जनपद पंचायत टिमरनी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी एवं संबंधित अमले के साथ एक बगिया मां के नाम, नदी उदगम स्थल, आश्रय पथ पर वृक्षरोपण कार्यो की समीक्षा बैठक की।

क्षेत्र भ्रमण के पश्चात श्री सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी मनरेगा, डीपीएम आजीविका मिशन जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत स्तरीय मनरेगा अमले के साथ मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक भी ली। समीक्षा बैठक में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्री प्रवीण कुमार इवने भी उपस्थित रहे।