jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

रक्तदान महादान – 80 वर्षीय बुजुर्ग स्वर्गीय राधेश्याम जी पटेल की स्मृति में परिजनो सामाजिक बन्धुओं ने 80 यूनिट ब्लड दान किया ! 

हरदा। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और सेवा का सर्वोत्तम स्वरूप रक्तदान है। जब एक व्यक्ति अपना रक्त दान करता है, तो उससे किसी अजनबी को नया जीवन मिल सकता है। इसी महान उद्देश्य के साथ स्व. श्री राधेश्याम जी पटेल (बरड़) की स्मृति में एक रक्तदान शिविर एवं रक्तदान महादान का आयोजन किया

यह शिविर दिनांक 18 सितम्बर 2025, गुरुवार को गोगिया, जिला हरदा में आयोजित हुआ ।

इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोग एकत्रित होकर रक्तदान किया स्वर्गीय राधेश्याम जी पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की

- Install Android App -

स्व. पटेल जी का जीवन परोपकार, सेवा और समाजहित को समर्पित रहा। उनकी याद में आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल उनके आदर्शों को जीवित रखेगा, बल्कि समाज में रक्तदान के महत्व को भी उजागर करेगा।

रक्तदान एक ऐसा अमूल्य उपहार है जिसे कोई भी स्वस्थ व्यक्ति दे सकता है। यह न केवल दूसरों का जीवन बचाता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

इस अवसर पर सभी ने उपस्थित होकर रक्तदान किया और इस महापुण्य कार्य में सहभागी बनें।

“आपका रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है।”