राजगीर। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत शुक्रवार को पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराकर की । हरमनप्रीत ने 20वें, 33वें और 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये जबकि जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में गोल दागा । चीन के लिये डु शिन्हाओ (12वां), चेन बेन्हाइ (35वां) और गाओ जीशेंग (42वां) ने गोल किये । पहले क्वार्टर में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो मिनट में दो गोल करके हाफटाइम तक 2-1 की बढत बना ली । दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरा गोल किया । चीन ने दो मिनट बाद ही जवाबी हमले में गोल दागा । आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन हरमनप्रीत ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत को जीत दिलाई ।
ब्रेकिंग
