jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

नरसिंहपुर से गिरफ्तार हुआ इंदौर किन्नर कांड का आरोपी राजा हाशमी

इंदौर। इंदौर में हुए चर्चित किन्नर कांड का आरोपी अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. बताया जा रहा है कि 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी राजा हाशमी को नरसिंहपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में सपना नामक किन्नर पहले से ही जेल में है, जबकि दो अन्य आरोपी अक्षय और पंकज अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

24 किन्नरों ने पिया था एसिड
दरअसल, इंदौर में दो किन्नर गुटों के बीच चल रहे पुराने विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया था। जिसके बाद नंदलालपुरा इलाके के करीब 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से एसिड पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके पीछे बताया जा रहा था कि यह कदम उन्होंने एमआर-10 क्षेत्र की किन्नर सपना हाजी और नंदलालपुरा की पायल गुरु के बीच चल रहे विवाद के चलते उठाया था।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विजयनगर, द्वारकापुरी, अन्नपूर्णा, खजराना और चंदननगर थानों में कई शिकायतें दर्ज हुई थी। मामले में नंदलालपुरा की एक किन्नर ने अक्षय और पंकज नामक दो लोगों पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया था। इसी विवाद के बाद 15 अक्‍टूबर शाम एसिड पीने की घटना सामने आई। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों से एमवाय अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद सभी की हालत ठीक बताई गई।

किन्नरों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
इस घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया। साथी किन्नर सड़क पर उतर आए और जवाहर मार्ग पर लेटकर जाम लगा दिया। उन्होंने सपना हाजी और उसके साथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. करीब सौ किन्नर पंढरीनाथ थाने पहुंच गए और आरोप लगाया कि सपना हाजी, उसका प्रेमी राजा हाशमी, विजय, वकील, पत्रकार पंकज और अक्षय लगातार उन्हें धमका रहे थे, जिसके डर से आत्महत्या की कोशिश की गई।