jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

इंदौर : इंडिगो का संकट जारी, मंगलवार को 15 फ्लाइट्स कैंसिल

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को आने-जाने वाली कुल 15 फ्लाइट्स कैंसिल रही हैं। हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों की अफरा-तफरी की तुलना में आज स्थिति थोड़ी बेहतर नजर आई है।

- Install Android App -

सोमवार को इंदौर से 18 उड़ानें रद्द हुई थीं, जबकि रविवार को यह आंकड़ा 24 के पार पहुंच गया था। शनिवार और शुक्रवार को स्थिति और भी खराब थी, जब क्रमशः 34 और 36 उड़ानें निरस्त करनी पड़ी थीं। एयरलाइंस अधिकारियों का दावा है कि उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन पूर्ण रूप से स्थिति कब तक सुधरेगी, इसकी कोई निश्चित समय सीमा अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

एक हफ्ते में 155 उड़ानें रद्द
इंदौर एयरपोर्ट पर यह संकट 3 दिसंबर से गहराया हुआ है। पिछले 7 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 155 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। लगातार हो रही रद्दीकरण की वजह से यात्रियों का भरोसा डगमगाया है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं और हेल्पलाइन डेस्क भी सक्रिय है। दूसरी ओर, ट्रैवल एजेंटों का मानना है कि भले ही आंकड़े कम हो रहे हों, लेकिन जमीनी स्तर पर यात्रियों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है।