jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Indore Love Jihad : एप के माध्यम से हिंदू युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, आरोपी का भाई बोला 25 हजार लेकर मुंह बंद रखों !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : एक हिंदू युवती को एक लुभावने एप के माध्यम से फंसाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित आटोडील संचालक पर हिंदूवादियों की सक्रियता के खिलाफ दुष्कर्म, एट्रोसिटी एक्ट, छेड़छाड़ और कई अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापा मारा, लेकिन वह फरार हो गया है। एडिशनल डीसीपी जोन 4, अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, यह आरोपित युवक का नाम अशरफ मंसूरी था, जो बिजलपुर से हेलो एप के माध्यम से उसके साथ दोस्ती करता था। अशरफ ने अपनी पहचान छुपाते हुए कहा कि उसका नाम आशु है। उसने 2018-19 में युवती से चैटिंग करना शुरू किया और एक महीने बाद मिलने की इच्छा जताई।

- Install Android App -

युवती से मिलने के लिए खजराना बायपास की तरफ कार लेकर आया, उसने  कार में शारीरिक संबंध बना लिया। आरोपी ने हमेशा अलग-अलग कारों का इस्तेमाल करते हुए बुलाया। लगभग आठ महीने बाद युवती को यह पता चला कि आरोपी का असली नाम अशरफ मंसूरी है। युवती ने दूरी बनाने का प्रयास किया, लेकिन धमकी और ब्लैकमेल के बाद उसने उसको मिलने के लिए मजबूर किया।

परेशान युवती बात करने बिजलपुर स्थित घर गई तो अशरफ के भाई बुरकान, पिता उस्मान से मुलाकात हुई।  बुरकान ने अभद्रता की और कहा कि 20-25 हजार रुपये लेकर मुंह बंद कर लो। उसने धक्का – मुक्की कर अश्लील हरकतें भी कीं।  मंगलवार को, युवती ने हिंदूवादियों की मदद लेने के लिए थाने जाकर प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म, एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज किया है। आरोपी आटोडील संचालक के रूप में ख्यातित है, और पुलिस ने उसके घर को छापा मारा, लेकिन उसने फिर भी बचकर निकल लिया है।