मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। आरएसएस पदाधिकारी और स्कूल संचालक के बीच विवाद इतना गहराया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर उन्होने थाने में शिकायत की। शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार मामला क्रिसमस मनाने को लेकर शुरू हुआ था। जिसके संदर्भ में बुधवार को शिकायतकर्ता को जान से मारन की धमकी मिली। श्रीयंत्र नगर निवासी राहुल सेंगर की शिकायत पर आरोपित अनिल पाल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज हुई है। सेंगर ने पुलिस को बताया कि पाल का श्रीयंत्र नगर में लिटिल पाल स्कूल है। 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था।इसके बाद उन्हे स्कूल संचालक पाल ने बुधवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे और पाल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने की मांग की। रात को पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच में लिया है।
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव
नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी
बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग
बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला
हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे...
MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ
दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद
MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
