jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

INDW vs PAKW Match 2024: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 07 विकेट रौंदा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : भारतीय महिला टीम ने वुमंस एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम को 7 विकेट से धो डाला। दांबुला में खेला गया यह मुकाबला पूरी तरह भारत के हाथ में रहा। भारतीय बॉलर्स ने पाकिस्तान की टीम को पहले 108 रन पर समेटा. इसके बाद 35 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। यह महिला एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की ओवरऑल 12वीं जीत है।

पकिस्तान ने टास जीतकर पहले की बल्लेबाजी –

भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच एशिया कप का मुकाबला शुक्रवार को खेला गया।श्रीलंका में खेले जा रहे महिला एशिया कप में पाकिस्तानी कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया।जो सही साबित नहीं हुआ।भारतीय बॉलर्स ने पाकिस्तान को पूरे 20 ओवर भी नहीं टिकने दिया और उसकी पारी 19.2 ओवर में 108 रन पर रोक दी।

पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सबसे अधिक 25 रन बनाए. तूबा हसन व फातिमा हसन ने 22-22 रन की पारियां खेलीं. इन तीनों के अलावा कोई भी बैटर 20 रन की संख्या नहीं छू सकीं. मुनीबा अली 11, निदा डार 8, आलिया रियाज 6 और गुल फिरोजा 5 रन बनाकर आउट हुईं. भारत के लिए सबसे अधिक 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने झटके. रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयांका पाटिल ने 2-2 विकेट लिए।

- Install Android App -

स्मृति मन्धाना और शेफाली वर्मा की धुंआ धार बैटिंग – भारतीय महिला बॉलर्स द्वारा पाकिस्तान को सस्ते समेटने के बाद बारी भारतीय बैटर्स की थी। ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी. इन दोनों ने 9.3 ओवर में 85 रन ठोक दिए।

भारत ने 3 विकेट खोकर मैच जीता – भारतीय महिला टीम मे स्मृति मंधाना 31 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद शेफाली वर्मा ने 29 गेंद पर 40 रन, हेमलता ने 11 गेंद पर 14 रन बनाये ।इन तीनों के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (5) और जेमिमाह रोड्रिगेज (3) ने भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। भारत ने 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर यह मैच जीता।

Kavad Yatra 2024: उ.प्र. और उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान ठेला और ढाबे मालिक को अपना नाम लिखना होगा