jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

“ये पार्ट-साइज़ का नहीं, दान-भावना के प्राइज का मैटर है, नादान लड़की !” आईने में अपने संस्कार का आकार देखें !

 “ये पार्ट-साइज़ का नहीं, दान-भावना के प्राइज का मैटर है, नादान लड़की !” आईने में अपने संस्कार का आकार देखें !

मालूम हो, हरदा जिले में देहदान करने वाले पुरुष/महिला को अंतिम यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान ‘गॉर्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया जाता है। कपाल क्रिया, अस्थि विसर्जन आदि रस्म से दूर देहदाता मेडिकल स्टूडेंट की पढ़ाई के लिए देह को दान करने का संकल्प लेकर अपने मोक्ष की कामना करता है। प्रशिक्षु चिकित्सक को उक्त देह की चीर फाड़ कर रक्तसंचार, नस-नाड़ियों पेशियों व अन्य आवश्यक अंग की कार्य प्रणाली का सूक्ष्म अध्ययन करने शोध करने का अवसर मिलता है।

 

मुम्बई के किसी कॉमेडियन शो में एक मेडिकल की पढ़ाई कर चिकित्सक बनीं किसी लड़की द्वारा कॉमेडी शो में प्रशिक्षण के दौरान किये शल्य कार्य व सार्वजनिक रूप से मृत शरीर के अंग के साइज़ को लेकर की गई टिप्पणी और उससे उपजा हास्य अप्राकृतिक व दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

ये देहदाता और उपलब्ध देह का घोर अपमान है, ये कृत्य अक्षम्य है। ऐसे शो होस्ट, टिप्पणीकर्ता व इसमें शामिल सभी व्यक्ति कड़ी निंदा के पात्र हैं। ऐसे अनुचित कृत्य कर्ताओं पर उचित कार्रवाई होना आवश्यक है।

 

हालांकि उक्त चिकित्सिका द्वारा माफीनामा भी दिया गया है। लेकिन ऐसे मामलों में कार्रवाई न होने से मेडिकल बोर्ड के हास्य का पात्र बनने का ख़तरा भी है। चिकित्सक की ऐसी हास्यास्पद टिप्पणी से भक्त द्वारा चिकित्सक को मिला भगवान का दर्ज़ा घटता है। और ऐसी टिप्पणी से देहदानदाता की संवेदनाएं जीवित रहते पीड़ित होती हैं।

 

- Install Android App -

ऐसे कृत्य में दोषियों के परिवारों के सदस्यों से देहदान संकल्प पत्र पूर्ति कर उनको देहदान के महान उद्देश्य से परिचित करवाना चाहिए । जिससे कि नई पीढ़ी इस बात पर गौरवान्वित हो सके ।

अंत में, साभार ली गई पंक्तियां

नई पीढ़ी को डिसेक्शन हॉल के बाहर लिखा वो वाक्य पढ़ना पढ़ाना चाहिए:

_Hic Locus Est Ubi Mors Gaudet Succurrere Vitae_ – *यह वह जगह है जहाँ मृत्यु, जीवन की मदद करने में आनंदित होती है।*

⏩मुकेश पाण्डेय

प्रदेश संवाददाता मकडाई एक्सप्रेस