केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती तबस्सुम खान ने कहा कि 18 जुलाई शनिवार को न्यायालय में आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक बाऊंस के अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामे के माध्यम से निराकरण किया जाए। इसके लिए अधिवक्ता अपने संपर्क वाले पक्षकारों को समझाइश देकर सहयोग करें।
श्रीमती खान ने न्यायालय परिसर में आयोजित मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि समय कम है, इसके बाद भी संबंधित थानों को निर्देशित कर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक नोटिस तामिल कराए जाएंगे। ताकि मामले के पक्षकार न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का निराकरण करवा सकें।
न्यायाधीश ने बताया कि इस बार की लोक अदालत में जूनियर अधिवक्ताओं को न्यायालयों में सुलहकर्ता सदस्य बनाया गया है। हम सभी मिलकर इस चेक बाऊंस विशेष लोक अदालत को सफल बनाएं और पक्षकारों के बीच अधिक से अधिक राजीनामा कराकर प्रकरण समाप्त करने में अपना योगदान दें।
बैठक में न्यायाधीश अंजली अग्रवाल, न्यायाधीश सरोज डेहरिया, अधिवक्ता के.सी. अग्रवाल, एम.एस. पाटनी, आनंद भार्गव, आदित्य असंगे, विकास पाठक, शेखर पुरोहित, ऋषि यादव, पुष्पेंद्र बुंदेला, बंटी शर्मा, राकेश शर्मा, मनीष बाथव, आमिर खान, देवेंद्र रघुवंशी, विनय सिम्पी, शुभम राजपूत सहित न्यायालय कर्मी एवं पक्षकारगण मौजूद रहे।

