jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

Khandwa News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से क्रूरतापूर्ण ले जा रहे दो बोलेरो वाहन से 16 गोवंश को पकड़ा

खंडवा : खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा (पुनासा) के पास आज प्रातः 7 बजे गौवंशों का अवैध परिवहन कर रहे दो वाहनों को विहिप एवं बजरंगदल प्रखंड पुनासा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस थाना नर्मदानगर की डायल 100 की सहायता से पकड़ा गया । उक्त दोनों बोलेरों पिकअप वाहनों में लगभग 16 गौवंश क्रूरतापूर्ण ढंग से भरे हुए थे, जिन्हें आष्टा के पास पचौर से खंडवा ले जाया जा रहा था । वहीं गौवंशों का अवैध परिवहन कर रहे दो व्यक्ति बाबर पिता इसरार, निवासी कनवानी एवं सादिक पिता कलीम शेख, निवासी पंधाना तथा एक वाहन चालक को पुलिस चौकी पुनासा की टीम ने अभिरक्षा में लिया कार्यवाही जारी है ।