jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Khandwa News: निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ गणेश गंज खंडवा में दृष्टि बाधित छात्रों के लिए एक दिवसीय अल्प विराम आयोजित किया

खंडवा : मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा आज रविवार दिनांक 21जनवरी को निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ गणेश गंज खंडवा में एक दिवसीय अल्प विराम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दृष्टिबाधित 50 छात्रों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर के बी मंसारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच रखें।अपना रिमोट कंट्रोल अपने हाथ में रखें। अर्थात दूसरों की प्रसंशा करने से खुश नहीं होना एवं दूसरों के द्वारा निंदा करने से दुखी नहीं होना। कार्यक्रम का शुभारंभ दृष्टि बाधित छात्रों ने स्वागत गीत से किया। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। मिथलेश यादव मेडम द्वारा कांटों भरी डगर है इस पर तुमको है चलना गीत प्रस्तुत किया । आनंद विभाग का विस्तृत परिचय जिला संपर्क व्यक्ति गणेश कानड़े ने दिया।

- Install Android App -

उन्होंने जीवन का लेखा जोखा विधि के माध्यम से चार प्रश्नों पर शांत समय दिया। तद्पश्चात छात्रों ने इन प्रश्नों पर अपने विचार रखें। जिसमें नंदराम आवचे ने कहा कि दृष्टि बाधित होकर भी दूसरों की मदद से इंदौर जाकर शिक्षा प्राप्त की।एंव शिक्षा प्राप्त करने से यह भाव आया कि मैं भी दृष्टि बाधित लोगों की मदद कर सकूं। उन्होंने दृष्टि बाधित संस्था के माध्यम से 12 लोगों को नोकरी भी लगवाई । विजय गोस्वामी,सोरभ सोलंकी, रामलाल आदि ने भी अपने विचार रखें।मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले ने फ्रीडम ग्लास विधि के माध्यम से पिन, पैसे, गुटका, मिट्टी, पत्थर आदि के प्रतीक के रूप में अपने जीवन में परिवर्तन के विचार रखें।

इस अवसर पर आनंदम सहयोगी मनीषा पाटिल,काजल इंदोरे, आनंदक आनंदक कमल गोयल, आदि ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर संस्था के संचालक नंदराम आवचे, ममता सावनेर,गुलाब कोचले,ओमप्रकाश कोचले, दिलीप कुमार इंगले सुमित कनाडे़, मोहित इंगले, सहित दृष्टि बाधित 50 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन सत्र में सभी को प्रमाण पत्र भी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश कानड़े ने किया एवं आभार आनंदम सहयोगी काजल इंदोरे ने माना।