jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Khandwa Nhttps://makdaiexpress24.com/khandwa-news-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%aa-%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87/ews: अरे बाप रे… यातायात थाने के सामने गड्ढे बन गए जी का जंजाल

खंडवा : शहर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है इसका मूल्य कारण सड़कों के गड्ढे हैं । इस और चुने हुए जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा है। उक्त टिप्पणी करते हुए हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों पर गड्ढे होने से वाहन चालक दुर्घटना की भेंट चड़ रहे हैं |

पूर्व में जहां कुछ जगहों पर गड्ढे भरे गए थे । लेकिन फिर भी शहर भर में गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है गुरुवार को भी एक बुजुर्ग जो टू व्हीलर पर अपने परिजन के साथ जा रही थी तो गाड़ी गड्ढे की वजह से अनियंत्रित हो गई और और वहां घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें ऑटो में डालकर अस्पताल पहुंचाया। श्री भावसार ने आगे कहा कि यह आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है फिर भी इन गड्ढे को नहीं भरा गया। खास बात यह है कि यह गड्डा पूर्व की परिषद के समय से है। इसके लिए निगम ने बकायदा राशि लेकर केबल वालों को सड़क खोदने की परमिशन दी थी। ताकि जो राशि मिले उससे बाद में इन गढ़ों को भरा जा सके। लेकिन यहां गड्ढे लोकसभा विधानसभा और निगम चुनाव होने के बाद भी 5 साल से नहीं भरे गए।

- Install Android App -

इसी से समझा जा सकता है कि चुने हुए जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन आम जनता की सुरक्षा को लेकर कितना सजग है। और इधर यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है लेकिन जब शहर की सड़कों पर ही दुर्घटना को आमंत्रण देते हुए गड्ढे हो तो वाहन चालक क्या करेगा । शिवसेना मांग करती है कि ऐसी दुर्घटना स्थलों को चिन्हित कर तत्काल गड्ढे भर जाए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके ।