हरदा : प्रदेश में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन युवा दिवस के मौके पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी हरदा ने बताया कि सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित होगा। प्रातः 8ः45 बजे से सभी छात्र-छात्राओं का मैदान में एकत्रीकरण होगा। इसके पश्चात 9 से प्रातः 10ः30 बजे के बीच राष्ट्रीय गीत व मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन और सामूहिक Surya Namaskar होगा। इस अवसर पर आकाशवाणी से मुख्यमंत्री जी के संदेश का प्रसारण भी किया जाएगा।
ब्रेकिंग
