jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

खरगोन : घर-घर बांटने की बजाय कूड़े में फेंके आधार कार्ड, फ्रॉड की आशंका

खरगोन। खरगोन जिला मुख्यालय पर नौकरशाही की घोर लापरवाही उजागर हुई है। रजिस्ट्रेशन के बाद जो आधार कार्ड उपभोक्ताओं तक घर-घर पहुंचाए जाने थे, उनको लोगों को बांटने की बजाय डाक विभाग ने शहर से 5 किमी दूर डाबरिया रोड़ पर झाडिय़ों के पास फेंक दिया। डाबरिया रोड पर सैकड़ों की संख्या में संजय नगर, राजेंद्र नगर क्षेत्र के रहवासियों के आधार कार्ड सडक़ पर पड़े दिखे। कुछ लोगों ने इस बात की सूचना पत्रकारों को दी। इसके बाद एसडीएम को सूचना दी गई।

- Install Android App -

एसडीएम वीरेंद्र कटारे ने मामले की गंभीरता देख डाबरिया पटवारी को तत्काल मौके पर भेजकर मौका पंचनामा बनवाया और बिखरे पड़े आधार जब्त किए।फिलहाल जब्त 232 आधार कार्ड तहसीलदार के पास जांच के लिए भेजे गए हैं। इस मामले में एडीएम रेखा रावत का कहना है कि आधार कार्ड वितरण की बजाय कूड़े में फेंक देने की सूचना कलेक्टर भव्या मित्तल को भी मिली है। उन्होंने ई-गवर्नेंस ऑफिसर को जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद ये स्पष्ट हो पाएगा कि ये आधार कार्ड कहां से जारी किए गए थे और क्यों वितरित नहीं किए गए? खरगोन जिला मुख्यालय का पोस्टमास्टर रूप खांडवाय का कहना है कि आधार कार्ड कहां हैं? मुझे इसकी सूचना नहीं है। न तो पटवारी ने कॉल किया है और न ही कोई सूचना दी गई है।

बड़ी मात्रा में पड़े थे आधार कार्ड
शिकायतकर्ता विनोद गोले का कहना है कि डाबरिया रोड़ के पास झाडिय़ों में बड़ी मात्रा में आधार कार्ड पड़े थे। इस बात की सूचना एसडीएम साहब को दी थी। हालांकि, इससे पहले कई राहगीर और बच्चे आधार कार्ड उठा कर ले गए, क्योंकि सभी आधार कार्ड पैक थे और नए थे। बच्चे खेल खेल में ले गए। इन मूल आधार कार्ड के माध्यम से कई तरह के फ्रॉड और क्राइम हो सकते हैं। कई लोग अपने घरों में इंतजार करते रहे कि हमारे कार्ड घर तक पहुंचेंगे लेकिन उन्हें नहीं मिले। डाक विभाग की लापरवाही के कारण आधार कार्डों का वितरण नहीं हुआ और इस तरह कूड़े में फेंक दिया गया। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। खरगोन एसडीएम वीरेंद्र कटारे का कहना है कि एक ढाबे के नजदीक झाडिय़ों में बड़ी मात्रा में आधार कार्ड पड़े थे। टीम भेजी गई। वहां से जो आधार कार्ड कलेक्शन किए गए वह लगभग 232 हैं। पंचनामा भी बनाया है। हम पूरी लिस्टिंग करके सही जगह भेज रहे हैं ताकि जांच हो सके कि ये आधार कार्ड कहां बने थे? कहां से आए और वहां पर कैसे पड़े थे?