jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

Big Breaking News: भारी बारिश से तबाही का मंजर भूस्खलन से 41 लोगों की मौत! मलबे मे दर्जनों लोग दबे सेना ने संभाला मोर्चा!

पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की घटना सामने आई है। 41 लोगों की मौत! हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम : केरल के वायनाड में जारी भारी बारिश के बीच मंगलवार को वायनाड में भूस्खलन में हो गया। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इधर, स्थिति पर नियमंत्रण पाने के लिए सेना बुलाई गई है। हादसा वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है। अब तक चार लोगों के शवों को निकाल लिया गया है।

सदन में रक्षामंत्री ने दी जानकारी –

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन का मुद्दा संसद भी उठा। इस पर जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। हम सब वायनाड के लोगों के साथ है। पीएम मोदी ने सीएम से की बात दिया मदद का आश्वासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मृतक के परिजन को दो लाख रुपये देगी सरकार।

- Install Android App -

जिला स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट हैल्प लाईन नम्बर जारी –

इस हादसे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। केरल स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित अन्‍य सभी अस्पतालों को तैयार कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए।

School Holidays: भीषण गर्मी के चलते हरियाणा सरकार का अहम फैसला, गर्मियों की छुट्टियों में किया बदलाब