jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

भोपाल में ‘लव जिहाद’ मामला: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर मॉडल की हत्या की

भोपाल। भोपाल में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे मामलों में आरोपियों के हौसले लगातार बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। शहर से एक बार फिर ताजा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि कासिम खान नाम के एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक मॉडल युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और युवती को जब इसके पीछे की सच्‍चाई पता लगी तो युवक ने उसकी बेरहमी से हत्‍या कर दी।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, माॅडल खुशबू कासिम खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जिसके बाद सोमवार को कासिम खान मॉडल खुशबू को गंभीर हालत में भैंसाखेड़ी स्थित एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती करवाकर वहां से भाग गया। अस्‍पताल में भर्ती खुशबू को इलाज के दाैरान डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- Install Android App -

मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने शुरुआत में अपना नाम और पहचान हिंदू बताई थी। तीन महीने तक मॉडल खुशबू अहिरवार को झूठे प्रेमजाल में फंसाए रखा। लेकिन कुछ समय बाद जब सच्चाई सामने आई तो युवती को पता चला कि युवक असल में मुसलमान है। इसके बाद जब खुशबू ने शादी से इनकार किया तो आरोपी कासिम खान ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, मॉडल के शरीर पर कई घाव पाए गए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई। माॅडल के शव का हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस घटना का विरोध करते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।